भारतीय जनता पार्टी, जिला सोलन द्वारा “प्रबुद्धजन संगोष्ठी” का आयोजन मोदी के कालखंड में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है

Date:

सोलन, 14 मई।
सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार सोलन भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी पर बोलते हुए कहा कि मोदी के कालखंड में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बड़ा है भारतीय जनता पार्टी, जिला सोलन द्वारा “प्रबुद्धजन संगोष्ठी” का आयोजन होटल गोल्डन वैबर्ज, सपरून, सोलन में किया गया। कार्यक्रम का विषय “वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में हमारी भूमिका” रहा, जिसमें बुद्धिजीवियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अपने विचार साझा किए। सोलन नगर निगम के क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जनता का उत्साह स्पष्ट करता है कि इस बार कांग्रेस का यहाँ ‘सुपड़ा साफ’ होना तय है। आने वाले समय में नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और विकास को नई गति मिलेगी।प्रो सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर जो सम्मान अर्जित किया है, उससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। पिछले 12 वर्षों में हुआ अभूतपूर्व विकास और भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था आज दुनिया के साथ पूरी मजबूती से प्रतिस्पर्धा कर रही है हिमाचल की वर्तमान सुक्खू सरकार अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई यह सरकार जनता का विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। डॉ सिकंदर कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को समझें और मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मज़बूती तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, सुशासन और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने की। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, ज़िला प्रभारी एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश सह-संयोजक राजपाल सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रो॰ रवीन्द्र ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम भारती, संगठन मंत्री शिमला संसदीय क्षेत्र अक्षय भरमौरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) अरुष गुप्ता, ज़िला आईटी संयोजक चरण यादव, भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष अशोक टंडन, देश गौतम, घनश्याम शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, कृष्ण संगर, नसीब सिंह सैनी, डॉ सुधा गुप्ता, के. एस कश्यप, यशपाल ठाकुर, श्रीपाल शर्मा, पूजा सल्होत्रा तथा रूसी आहलूवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक विशेष आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध गायक अजय भारद्वाज द्वारा सोलन नगर निगम चुनाव को समर्पित एक ऑडियो गीत का विधिवत लोकार्पण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बदलते राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में पंचायत चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में, 26 मई को पहले चरण का मतदान

धर्मपुर(मंडी) पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियों को...