अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” का आयोजन किया गया।

Date:

सत्याग्रह का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. संजय, प्रदेश संयोजक सचिन मिरूपा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष दीपक राठौर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह, शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह संगठन के प्रदेश सह संयोजक ज्योति खन्ना , सुजय अग्रवाल, अरुण, राजेश कौपा, सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. संजय तथा प्रदेश संयोजक सचिन मिरूपा ने चरखा चलाकर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. सुनील पंवार ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अनेक संवैधानिक संस्थाओं पर प्रभाव स्थापित कर दिया है, जिससे उनकी स्वतंत्रता और निष्पक्षता प्रभावित हुई है। उन्होंने विशेष रूप से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना आयोग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
डॉ. पंवार ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन संबंधी नामांकन पत्र को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निरस्त किए जाने की घटना ने भी निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि ऐसे मामलों में प्रत्येक प्रत्याशी को निष्पक्ष और न्यायपूर्ण अवसर मिलना चाहिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और पक्षपात से मुक्त होनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास किया जा रहा है तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता लगातार कमजोर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगा।
डॉ. पंवार ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलते हुए लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में 30 जून से 4 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

पेड़ों की कटाई-छंटाई व विद्युत लाइनों के रखरखाव के...