धर्मपुर में 30 जून से 4 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Date:

पेड़ों की कटाई-छंटाई व विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन, लोगों से सहयोग की अपील
धर्मपुर (मंडी)। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की मरम्मत, रखरखाव एवं पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते 30 जून से 4 जुलाई तक चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने तथा विभाग को सहयोग देने की अपील की है।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल धर्मपुर ई. कमलजीत सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून 2026 को 11 केवी धर्मपुर लाइन पर पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते बनोट, गालू, कोट, अस्पताल क्षेत्र, चकयाणा, कोट जंगेल, भरतपुर, सतरेहड़, मठी तथा बनवार सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को 11 केवी रिछली लाइन पर रखरखाव कार्य के चलते धर्मपुर, सुहराबाहली, कलस्वाई, बनवार कला, ध्वाली, मनुधार, सक्रैणधार, धारडी, गणसवाई, रियूण तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 2 जुलाई 2026 को 11 केवी कार्यालय लाइन के अंतर्गत रड़ा, कुसरी, रोह कुसरी, चौस तथा जलशक्ति विभाग की विभिन्न पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति भी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।
इसके अतिरिक्त 3 एवं 4 जुलाई को 11 केवी बरोट लाइन पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान बरोटी, लगेंहड़, सरसकान, रियूर, कुम्हारडा, भतौर, बनेहरडी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ई. कमलजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि यह शटडाउन विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विभाग का सहयोग करने तथा निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है।
नोट: मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन की अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related