नाम का एनएच काम की गुणवत्ता लिंक रोड से भी बद्दतर-भूपेंद्र

Date:

पांच साल में कोई भी काम सही नहीं हुआ,
विधायक बैठकें करके ही खुश,काम की गुणवत्ता में नहीं है कोई सुधार
धर्मपुर (मंडी)
हमीरपुर से मंडी वाया सरकाघाट-धर्मपुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निमार्ण कार्य पिछले पांच साल से चल रहा है और अभी भी अधूरा है और जो काम हुआ भी है उसकी गुणवत्ता बहुत ही घटिया किस्म की है।कंपनी द्वारा जो टारिंग की गई थी वो बरसात से पहले ही उखड़ गई है और जगह जगह गढ़े पड़ गए हैं जिन्हें भरने का काम आजकल किया जा रहा है।टारिंग इतनी घटिया और सबस्टैंडर्ड है कि जो आमतौर पर इसकी मोटाई होती थी उससे कहीं कम हल्की सी काली पपड़ी के रूप में टारिंग की गई है और ये कहीं पर भी समतल नहीं है और सारी सड़क उबड़ खाबड़ रूप में ही है और शायद अब बरसात में कंपनी द्वारा ये बहाना बनाकर इसे पारित करवा दिया जायेगा कि ये सब बर्षा से हुआ है।ये बात हिमाचल किसान सभा के सयोंजक एवं पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कही और उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक समीक्षा बैठकें तो करते हैं लेकिन उनकी सुनता कोई नहीं है।हां एक बात जरूर हुई है कि उनके पिछले साल अवाहदेवी चौक पर दिए धरने के बाद हमीरपुर में मौर्थ का कार्यालय बन्द हो गया था और अब शिमला से ही इसकी मॉनिटरिंग हो रही है।दूसरा उनके चहेते ठेकेदारों को बीआरएन कम्पनी में करोड़ो के ठेके दे दिए हैं और वे अवैध खनन से सामग्री एकत्रित करने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने वाली है लेकिन कंपनी ने अभी तक भी सड़क किनारे नालियां नहीं बनाई है और सारा पानी सड़क पर या लोगों के खेतों व घरों में जा रहा है और उससे नुकस्सन हो रहा है।चोलथरा के आसपास स्कूल का रास्ता, बाईपास व घरों की सुरक्षा के लिए दीवारें अभी तक भी नहीं लग पाई हैं।जमसाई के पास मन्दिर की सुरक्षा दीवार और पशु चिकित्सालए की सड़क अभी तक भी बन्द है।अस्पताल के नीचे की ड्रेन न बनने से घरों को ख़तरा पैदा कर दिया है।आल्याण में घरों को खतरा बना हुआ है।पाड़छु पुल के दोनों किनारों पर तारों वाले डंगे लगाये जा रहे हैं जो निर्धारित मानकों की सरेआम उलंघन्ना हो रही है और कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या स्थानीय विधायक या कोई अन्य नुमाइंदा इस बारे में मुंह नहीं खोल रहा है।सड़कों के किनारे लग रही सुरक्षा दीवारें भी आरसीसी के बजाए तारों वाली पथरों की लगाई जा रही हैं।बहुत से से घरों के पास सुरक्षा दीवारें नहीं लगी हैं जो बरसात में क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।गासीयां खड्ड पाड़छु में गत वर्ष जो अवैध डंम्पिंग करके हज़ारों टन मलवा डाल दिया था जो बाद में बह कर धर्मपुर पहुंच गया था और लाखों रुपए का नुकसान कर दिया था उसके बारे में एक साल गुज़र जाने के बाद भी कोई कार्यवाई सरकार और प्रशासन नहीं कर पाया है।लौंगनी से बनाल-बरोटी-कुम्हरड्डा तक सड़क किनारे नालियां नहीं बनी हैं और न ही कलवर्ट बने हैं।एक दर्ज़न से ज्यादा रास्ते तोड़ दिए गए हैं और हरकहीं मलवा फेंका गया है तो अब बरसात में धर्मपुर तक नुकसान करेगा।हालांकि इस बारे 19 जून को एसडीएम की अध्यक्षता में धर्मपुर में कंपनी के साथ बैठक भी की गई थी और 30 जून तक ईंन कार्यों को पूरा करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक उसमें कोई प्रोग्रेस नहीं हुई है।जिससे साफ़ हो गया है कि बरसात में इस एनएच निर्माण कार्य से भारी परेशानी और नुकसान होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इतिहास में पहली बार एक साथ 13.28 करोड़ की नशे की खेप नष्ट

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस पर...