धर्मशाला व सोलन में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर पार्टी प्रत्यशियों के पक्ष में वोट की अपील की।
संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य पूर्व सांसद प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज पालमपुर में नुक्कड़ सभाओं व रोड़ शो में मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। कल प्रचार के अंतिम दिन धर्मशाला के बाद मुख्यमंत्रीठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार कल सोलन के गंज बाजार में अंतिम चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगे।
ज़िंटा ने बताया कि कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की जीत के लिये एकजुटता से कार्य कर रहें है। उन्होंने कहा कि चारों नगर निगमों में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। क्योंकि लोग कांग्रेस की नीतियों व निर्णयों व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहें विकास कार्यो पर पूरा भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इन चुनावों में मूंह की खानी पड़ेगी,क्योंकि भाजपा ने हमेशा ही प्रदेश के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और भाजपा नेता हमेशा झूठ की राजनीति करती आई है।
विनोद ज़िंटा ने कहा कि अधिकतर नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्यशियों अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान देगी जिनके क्षेत्र में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।


