आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गीता भारद्वाज, रमना भारती और राजीव शर्मा ने बांधा समां

Date:

लोकगीतों और पहाड़ी धुनों पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक
चमन शर्मा
आनी, :- उपमंडल आनी के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक जिला स्तरीय आनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति, संगीत और मनोरंजन के नाम रही। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता भारद्वाज, रमना भारती, राजीव शर्मा तथा स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विकास खण्ड अधिकारी आनी विवेक कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ स्थानीय कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं पहाड़ी नाटी से किया गया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी, पंजाबी और लोकगीत प्रस्तुत कर मेले में आए हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीता भारद्वाज ने अपने लोकप्रिय पहाड़ी गीतों से खूब वाहवाही लूटी, जबकि रमना भारती की मधुर आवाज़ पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। वहीं राजीव शर्मा ने अपनी दमदार प्रस्तुति से कार्यक्रम में अलग ही रंग जमा दिया।स्थानीय कलाकारों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा मेला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मुख्यातिथि विवेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। ऐसे आयोजन क्षेत्रीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि आनी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने लोगों से मेले की गरिमा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मेले का आनंद लेने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा सभी कलाकारों और मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एनएच निर्माण कार्य से बनाल के डेढ़ दर्ज़न मकानों को ख़तरा

धर्मपुर (मंडी) रियूर अनुसूचित एवं ओबीसी बस्ती और अन्य घरों...

नशा मुक्ति व मतदाता जागरूकता अभियान घरवासड़ा से हुआ शुरू

हिमाचल ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति सजयाओपीपलु ने...