आनी में पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 7, 8 व 11 मई को

Date:

निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण कनेट ने बताए आवश्यक दस्तावेज, समय रहते पूरी करें औपचारिकताएं
चमन शर्मा
आनी। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को संपन्न होगी। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी आनी लक्ष्मण कनेट ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर अपने नामांकन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करने होंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए प्रारूप-18 नामांकन पत्र, प्रारूप-18 ख शपथ पत्र जिसमें सहकारी सोसाइटी से कोई बकाया न होने का उल्लेख हो, अनुबंध-1 शपथ पत्र जिसमें आपराधिक मामलों, चल-अचल संपत्ति व बैंक लेनदेन का विवरण), प्रारूप-19 संविधान के प्रति शपथ तथा प्रारूप 18-क ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ अनिवार्य होंगे। इस प्रमाण पत्र पर पंचायत सचिव के साथ-साथ संबंधित बीडीओ या अन्य सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर होना जरूरी है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जाति प्रमाण पत्र केवल आरक्षित सीटों के लिए अनिवार्य होगा, जबकि जमानत राशि सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के लिए पंचायत सदस्य हेतु 100 रुपए, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान व उपप्रधान हेतु 150 रुपए तथा जिला परिषद सदस्य हेतु 200 रुपए जमा करने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग व महिलाओं के लिए यह राशि क्रमशः 50, 75 और 100 रुपए निर्धारित की गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी संभावित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय से पहले सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें, ताकि नामांकन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीडीओ कार्यालय आनी, पंचायत निरीक्षक, सहायक निर्वाचन अधिकारी या संबंधित पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4...