धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Date:

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी
धर्मपुर(मंडी)
उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर से कुछ ही दूरी पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एचआरटीसी की एक बस अचानक रास्ते में हांफ कर खड़ी हो गई। बस के बीच सड़क में रुक जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह आगे बढ़ने में असमर्थ रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
स्थिति को संभालने के लिए बाद में दूसरी बस को मौके पर बुलाया गया, जिसके माध्यम से खराब बस को खींचकर धर्मपुर बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बसें आए दिन कहीं भी खराब होकर खड़ी हो जाती हैं, जिससे आम जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बसों की उचित मेंटेनेंस न होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
यात्रियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई बार उन्हें बीच रास्ते में बस छोड़कर दूसरी बस का इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ असुविधा भी होती है।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि बसों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाए।
जब इस बारे में एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार से बात की गई तो उन्होनें बताया गाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से गाड़ी खड़ी हो गई थी दुसरी गाड़ी भेजकर गाड़ी को सड़क से हटाकर सड़क को बहाल कर दिया है और गाड़ी को ठीक करने के वर्कशॉप लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...