सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
जिला सिरमौर के हरिपुरधार के साथ गत्ताधार रोड पर गली कटिंग के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत लोगों के नाम की सूची आना बाकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सडक़ से नीचे जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा र


