रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

Date:

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव*
*रेवाड़ी (हरियाणा)*

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का दक्षिण हरियाणा का एकमात्र सरकारी महिला रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर में संस्कृतिक विभाग से डॉ. प्रवेश कुमारी और डॉ. अंजलि यादव के नेतृत्व फाग उत्सव का आयोजन रंगोत्सव के साथ हर्षोल्लास से हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने फाग गीत गाकर और एक दूसरे को रंग लगाकर त्योहार मनाया। इस रंगोत्सव कार्यक्रम का मंच संचालन बीएससी फाइनल की अदिति,पूजा,मनीषा,निकिता,तमन्ना,आरती,अंजलि, कीर्ति, भारती, ज्योति ने रंगों,फूलों,खुशियाँ से भरे शेयर-शायरी और चुटकलों से हर्षोल्लास के साथ किया गया I फाग उत्सव के दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। इस अवसर पर छात्राओं ने एक दूसरे के साथ मिलकर फाग उत्सव मनाया।रंगोत्सव के दौरान छात्राओं ने रंगों से खेलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न रंगों के साथ-साथ फूलों की पंखुड़ियों का भी उपयोग किया गया।रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने फाग उत्सव और रंगोत्सव के अवसर पर छात्राओं को बधाई दी और कहा कि ये त्योहार हमें जीवन में खुशियों और रंगों को भरने का संदेश देता हैं और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है I यह शीत ऋतु के अंत और बसंत ऋतु के आगमन पर हमारी प्राचीन परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है जिसका हमारी प्राचीन अनमोल संस्कृति में बहुत महत्व है क्योंकि हमारे सभी उत्सव और त्यौहार प्रकृति के मौसम व प्राकृतिक शक्तियों के प्रतीक देवताओं से जुड़े हैं I इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि फाग उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जिस से छात्राओं को अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के मूल्य और महत्व को बचाने की प्रेरणा मिलती है और प्रकृति के इस उत्सव में हमारी खुशियाँ की सहभागिता इस फाग उत्सव में रंग भर देती हैं और बसंत ऋतु के आगमन की खुशियां को मिलकर हम सभी स्वागत करते हैंI फाग उत्सव और रंगोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. रीनू यादव,डा.अनिता देवी, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि पांचाल, सुनिता यादव, डॉ. राकेश कुमार,डॉ. पूजा यादव,डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. अंजलि यादव,नीलम यादव, डॉ. योगेन्द्र सिंह,अजय पाल,ज्योति यादव, सविता यादव, मधु बाला यादव, अंजू शर्मा,बिन्दु यादव, बीरेन्द्र यादव, सुखबीर यादव, रवीन्द्र, सुशीला,निर्मला, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, अशोक आदि उपस्थित रहे I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...