जुब्बल स्कूल में आयोजित किया विशाल विधिक साक्षरता शिविर
दैनिक आवाज जनादेश/शिमला
उप मण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के सभागार में विशाल विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष उप मण्डलीय विधिक सेवा प्राधिकरण जुब्बल शीतल गुप्ता ने की। इस शिविर में नशा मुक्त समाज – भारत का संकल्प, पर्यावरण भूमण्डल सरक्षण और आपदा पीड़ितों का पुनर्वास आदि विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राएं, विभिन्न पंचायतों से आए महिला मण्डलो एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।


