नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

Date:

नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 25 लाख 66 हज़ार 606 रुपये का चेक भेंट किया। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान से विपदा एवं आपदा में फंसे लोगों की सहायता में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारता से अंशदान करने की अपील की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. डिल्टा, पर्सनल स्टाफ संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हांडा, फार्म टेक्नोक्रेट्स के अध्यक्ष नरेश भाटिया, टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा, गै़र शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एवं महासचिव तकनीकी तथा चतुर्थ श्रेणी संघ के केशव राम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4...