भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा कैडर आधारित राजनीतिक संगठन, 14 करोड़ समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति : संजीव कटवाल

Date:

देशभर में 787 भाजपा कार्यालयों का लक्ष्य, हिमाचल में 9 पूरे और 16 पर कार्य प्रगति पर : संजीव कटवाल

सुंदरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने सुंदरनगर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और यह पूरी तरह कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिसकी ताकत उसका कैडर और उसका अनुशासन है।

संजिव कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला संगठन है। आज भाजपा के पास लोकसभा में 240 से अधिक सांसद और राज्यसभा में 103 सांसद हैं, जो संगठन की जनस्वीकृति और लोकतांत्रिक मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में छह बार सरकार बनाई है, मध्य प्रदेश में लगातार चार बार सरकार बनाई है और बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और असम जैसे राज्यों में दोबारा जनता का विश्वास जीतकर सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है और आने वाले समय में कई राज्यों में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी चल रही है।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है। आज पार्टी के 14 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं, जिनमें से 14 करोड़ 10 लाख से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं। यह सदस्यता केवल मिस्ड कॉल के आधार पर नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य ने अपना पूरा पता और संपर्क विवरण देकर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि देशभर में 65 लाख से अधिक बूथों पर भाजपा की बूथ समितियां गठित हो चुकी हैं, जो संगठन की जमीनी मजबूती को दर्शाता है।

संगठनात्मक ढांचे पर प्रकाश डालते हुए संजीव कटवाल ने कहा कि देशभर में भाजपा ने 787 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, ताकि हर जिले और कार्यक्षेत्र में संगठन को मजबूत आधार मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक 617 कार्यालय पूरे हो चुके हैं, जिनमें हिमाचल प्रदेश के 9 कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल में 16 कार्यालयों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है और शेष 11 कार्यालयों का निर्माण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों, विचार-विमर्श और जनसेवा के केंद्र हैं। बैठक के अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीढ़ बनकर राष्ट्र सेवा के इस अभियान को और गति दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 घायल

सिरमौर के गत्ताधार मार्ग पर दर्दनाक सडक़ हादसा, 4...