कालका-शिमला ट्रैक पर नए लुक में दौड़ेगी रेल कार, सफर होगा और रोमांचक,जानें विस्तार से

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब रेल कार से यात्रा और रोमांचक व आरामदायक होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नए लुक में लोंगेज रेल कार आरए-100 को ट्रैक पर उतारा है। ट्रैक पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी सफर करते हैं। ऐसे में काले रंग के शीशे और लाल रंग की रेल कार यात्रियों में नया उत्साह भरेगी। इससे पहले पैनोरमिक रेल कार भी ट्रैक पर उतारी गई थी।

हालांकि, यह रेल कार भी बुकिंग होने पर ही रेलवे बोर्ड चलाएगा। इसके लिए किराया भी आगामी दिनों में निर्धारित होना है। बोर्ड ने लोंगेज कार आरए-100 का ट्रायल करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ट्रायल के बाद यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। खास बात यह है कि रेल कार में काले रंग की खिड़कियां है। अभी तक चल रही रेल कार में काले रंग की खिड़कियां नहीं थीं। इसी के साथ खिड़कियों का आकार भी बड़ा किया गया है। एयर पावर ब्रेक सिस्टम रखा गया है। सीटों में भी बदलाव किया गया है। सीटों के बीच में काफी जगह है। इससे सफर आरामदायक हो जाएगा। एसी की सुविधा भी दी गई है। गौर रहे कि कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल मोटर कार पांच साल से बंद पड़ी है। कोरोनाकाल में बंद रेल मोटर कार को पुन: शुरू नहीं किया गया है। कोरोना काल से पहले रेल मोटर कार की भी पर्यटकों को सुविधा मिलती थी। रेल मोटर कार को फिर शुरू करने के निर्णय लिया गया है।

14 यात्रियों को मिलती है सुविधा

रेल मोटर कार की बुकिंग करवाने पर 14 यात्री सफर कर सकते हैं। आमतौर पर शिमला घूमने आने वाले समूह और परिवार के लोग इसे बुक करवाते हैं। अब कालका स्टेशन पर खड़े यात्री समूह बनाकर इसकी बुकिंग करवाने सकेंगे। यह सुविधा भी जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इसे यात्रियों की सुविधा के अनुसार स्टेशन पर खड़ा किया जा सकता है।कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही लोंगेज आरए-100 रेल कार का संचालन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए रेलवे बोर्ड कार्य कर रहा है। नए लुक में आने वाली रेल मोटर कार यात्रियों में उत्साह भरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...