अतिरिक्त उपायुक्त ने नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन सभागार में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन शपथ दिलाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा आज लगभग हर घर में पहुंच चुका है, जिसे खत्म करने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा । उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ एक मुहिम के साथ कार्य करने का आग्रह किया तथा लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने को कहा । डीएसपी अमित ठाकुर ने कहा कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सूचना तंत्र अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु है। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जानकारी साझा करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक नशा तस्करी के खिलाफ जानकारी ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर भी साझा कर सकता है, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी भी गोपनीय रहती है । इस अवसर जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...