राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 260 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने सामूहिक योग अभ्यास में भाग लिया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुरेश नेगी और राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कलावती वर्मा ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाईं। इनमें सुखासन, ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, शीर्षासन, पद्मासन जैसे प्रमुख आसन शामिल थे, जो शरीर को लचीला बनाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और तनाव कम करने में सहायक होते हैं। आसनों के साथ-साथ अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी महत्वपूर्ण प्राणायाम क्रियाएं भी करवाई गईं, जिन्होंने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और यह भी एक संयोग है कि योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।योग का महत्व बताते हुए, यह उल्लेखनीय है कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। भारत के इस प्रस्ताव को मात्र 90 दिनों के भीतर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया था, जो विश्व स्तर पर योग की स्वीकार्यता को दर्शाता है। वैदिक काल से ही योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग रहा है और यह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है। भारत सहित पूरी दुनिया योग से मिलने वाले फायदों को मानती है और हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़े चाव से मनाते हैं।इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘One Earth, One Health’ यानि ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य’ रखी गई है, जो वैश्विक कल्याण और एकता पर जोर देती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में 3 लाख से अधिक लोगों के साथ योग किया, जो इस दिवस की महत्ता को और बढ़ाता है।
इस शुभ अवसर पर, प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रकाश शर्मा ने योग के महत्व पर अपने विचार साझा किए और सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के नव-निर्वाचित अध्यक्ष विजय चौहान ने भी सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...