जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न ,पुराना परिधि गृह बना योग साधना का केंद्र

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

पूरे विश्व के साथ लाहौल-स्पीति में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुराने परिधि गृह के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा बीना देवी ने की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम”एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और एकाग्र करता है। लाहौल-स्पीति जैसे कठिन भौगोलिक क्षेत्र में योग को अपनाना लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का सशक्त माध्यम बन सकता है।

सुबह 6:40 बजे आरंभ हुए इस योग सत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी व आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों द्वारा योगआसन एवं प्राणायाम की क्रियांए योगा प्रोटोकाल के अतंर्गत करवाई एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया। प्रतिभागियों ने एकरूपता से योगाभ्यास करते हुए ‘योग से जीवन’ के महत्व को आत्मसात किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को योग के दैनिक जीवन में समावेश पर जानकारी देने हेतु पुस्तिकाएं और बैनर भी वितरित किए गए। आयुष विभाग से डॉक्टर आशीष तथा जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को योगासन की विभिन्न क्रियाएं करवाई।

जिला आयुष अधिकारी बनीता शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित उपमण्ड़ल उदयपुर और काजा में भी उपमण्ड़ल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन सहित दालंग ग्राउंड़ और डाईट संस्थान व स्पीति आई.टी.आई, की मौनेस्ट्री, ग्यू आई.टी.बी.पी सहित जिला के प्रत्येक आयुष संस्थान में भी योग दिवस का आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि विभाग प्रतिदिन शाम को ऑनलाइन योग शासन का आयोजन करता है जिससे सभी योग करने के इच्छुक जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।

जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर जिला की विभिन्न पंचायतों में स्थानीय जनता द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई भी की गई।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोशन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा, जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, जिला सूचना अधिकारी जगदीप शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन पवन कुमार, तहसीलदार केलांग रमेश राणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉ. सुरेश सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्थानीय निवासी, स्कूली छात्र-छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, युवा मंडल व महिला मंडल की सदस्याएं तथा आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...