छूट खत्म, हिमाचल में महिला अभ्यर्थियों को भी देना होगा नाैकरी के लिए आवेदन शुल्क

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने अपनी पहली भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे आयोग की बेवसाइट पर अपलोड आवेदन शुल्क को सार्वजनिक किया गया है। सामान्य वर्ग में 400 और आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क 325 रूपए तय किया गया है, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क की छूट खत्म कर दी गई है। पूर्व में प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आवेदन में छूट दी जा रही थी। महिलाएं निशुल्क आवेदन कर सकती थीं, लेकिन अब महिलाओं को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क चुकाना होगा।

भंग किए जा चुके कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के दौर में सामान्य वर्ग से 360 रूपए आवेदन शुल्क लिया जा रहा था, जिसे अब 400 कर दिया गया है। आरक्षित वर्ग से पहले 120 रूपए आवेदन शुल्क लिया जाता था, जो कि अब 325 रूपए कर दिया गया है। ऐसे में राज्य चयन आयोग के दौर में सरकारी नौकरियों का आवेदन कुछ हद तक महंगा हो गया है। हालांकि आयोग अब भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

आयोग के माध्यम से तमाम भर्तियों को अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर करवाया जाएगा। ऐसे में आयोग की ओर से भर्ती प्रक्रिया में खर्च बढ़ने की संभावना है। पूर्व में पायलट आधार पर ओटीए की परीक्षा में आयोग को 35 लाख रूपए से अधिक राशि आउटसोर्स एजेंसी को चुकानी पड़ी थी। ऐसे में अब आयोग ने आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। अब तमाम भर्तियों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाया जाएगा। जिसे लेकर सीडैक कंपनी के साथ प्रदेश सरकार का एमओयू साइन होने की प्रक्रिया चल रही है।

यह रहेगा शुल्क

सामान्य अनारक्षित वर्ग, ईडब्लयूएस, समय से पूर्व सेना से रिटायर आए पूर्व सैनिक, दिव्यांग, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए 400 रूपए शुल्क तय किया गया है। सामान्य आरक्षित बीपीएल, एससी, एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमैन, वार्ड ऑफ एक्ससर्विस मैन एससी एसटी वर्ग के लिए शुल्क 325 रूपए तय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...