इस बार कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नहीं होगी पढ़ाई, वार्षिक प्रणाली से ही मिलेगी एडमिशन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में नए शुरू हो रहे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू नहीं होगी। विश्वविद्यालयों और शिक्षा विभाग की इस बार भी तैयारियां ही रह जाएंगी। शिक्षा विभाग और विवि की ओर से जारी कॉलेजों के एकेडमिक शेड्यूल के अनुसार ही शिमला समेत विवि से संबद्ध अधिकतर कॉलेजों ने अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल अपलोड कर दिए हैं। कॉलेजों ने अपने-अपने पोर्टल पर एक जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना अपलोड कर दी है। इससे साफ है कि एक जून से कॉलेजों में पुराने ईयर सिस्टम के तहत ही स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सांध्यकालीन अध्ययन विभाग (इवनिंग कॉलेज) ने वेबसाइट पर नए सत्र के लिए वार्षिक प्रणाली के तहत प्रवेश और पुराने छात्रों के लिए दूसरे और तीसरे वर्ष में रोल ऑन आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिया है। राजकीय कन्या महाविद्यालय आरएकेमवी ने भी अपनी साइट पर प्रोस्पेक्टस अपलोड कर दिया है। मेरिट आधार पर स्नातक में प्रवेश देने वाले राजधानी के सेंटर आफ एक्सिलेंस ने एक जून से शुरू होने वाले प्रवेश की प्रक्रिया की सूचना अपलोड कर दी है। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों को एनईपी-2020 को नए सत्र में लागू किए जाने को लेकर कोई ताजा आदेश न आने पर कॉलेजों ने एडमिशन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एचपीयू शिमला और एसपीयू मंडी से संबद्ध निजी और सरकारी 160 से अधिक कॉलेजों में नए सत्र में ईयर सिस्टम के तहत ही स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश होगा। एक जून से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जून माह में प्रक्रिया पूरी कर, एक जुलाई से शेड्यूल के अनुसार कक्षाएं शुरू होनी हैं।

एचपीयू की तैयारियां पूरी

एनईपी-2020 को लागू करने के लिए विवि को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरा कर लिया गया है। पाठ्यक्रम तैयार कर एकेडमिक काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी से मंजूर करवा दिया है। सरकार के जो आदेश होंगे, उसकी अनुपालना कर दी जाएगी।

यह है कॉलेजों में प्रवेश का शेड्यूल

शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र के लिए जारी प्रवेश परीक्षा शेड्यूल के अनुसार एक से 19 जून तक यूजी प्रथम वर्ष में नए प्रवेश और रोल ऑन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी जो, 19 जून तक चलेगी। 13 से 19 जून तक प्री एडमिशन काउंसलिंग होगी। 20 और 21 जून को कॉलेज पहली प्रवेश मेरिट कॉलेज जारी करेंगे। 23 से 26 जून तक तक फीस जमा होगी। 30 जून को दूसरी प्रवेश मेरिट जारी होगी। 1 से 3 जुलाई तक फीस जमा होगी। 30 जून से पांच जुलाई के बीच कॉलेज प्रवेश पाने वाले छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे। एक जुलाई से कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जानी हैं।

सरकार, शिक्षा विभाग और विवि प्रशासन तीन सालों से कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में एनईपी लागू करने की तैयारी कर रहा है। हर बार अंतिम क्षण में एनईपी को लागू करने का मामला शांत कर पुराने वार्षिक पैटर्न पर ही यूजी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बार भी मामला ठंडे बस्ते में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...