ITI में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड होंगे मर्ज, पड़ोसी राज्यों के मॉडल हो रहे स्टडी

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड मर्ज किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी आईटीआई के प्रिंसिपलों से 15 फरवरी तक इस बाबत ब्योरा मांगा है। जिन ट्रेड में विद्यार्थियों का रुझान कम हो रहा है, उन्हें और सक्रिय बनाने के लिए भी प्रिंसिपलों से सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को और मजबूत करने के लिए पड़ोसी राज्यों के मॉडलों को भी स्टडी किया जा रहा है।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी भी शुरू कर दी है। शहरों से सटे संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात की तुलना में कहीं अधिक शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों को अब अन्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेश में 152 आईटीआई हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों से सटे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड के आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं।

दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अब शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सभी संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों को मर्ज करने का भी विचार है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ऐसे संस्थानों की रिपोर्ट निदेशालय से तलब की है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले आईटीआई से नजदीकी आईटीआई कितनी दूरी पर है, वहां कितने दाखिले हैं, इसे लेकर भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिन संस्थानों को मर्ज किया जाएगा, वहां से ट्रेड भी दूसरे संस्थान में शिफ्ट होंगे।हिमाचल के आईटीआई में कई ट्रेड वर्षों से चल रहे हैं। इन ट्रेड में रोजगार की संभावनाएं भी कम हैं। ऐसे में इन ट्रेड को मर्ज या कैसे और बेहतर किया जाए, इसको लेकर विचार किया जा रहा है। आईटीआई में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले ट्रेड मर्ज किए जाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...