स्कूलों में छुट्टियाें का शेड्यूल तय करने के लिए जिला उपनिदेशकों से मांगी रिपोर्ट

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छुट्टियाें का नया शेड्यूल तय करने के लिए जिला उपनिदेशकों से उन्हें प्राप्त सुझावों पर रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। सभी हितधारकों से प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को लेकर उच्च और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को बैठक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा निदेशालय अपनी राय देकर सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रदेश के स्कूलों के लिए छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया जाना है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों छुट्टियों का संभावित शेड्यूल जारी किया था। इस बाबत जिला उपनिदेशकों के पास 15 जनवरी तक शिक्षकों, शिक्षक संघों, विद्यार्थियों, अभिभावकों को अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाने को कहा था। इसी कड़ी में वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर सभी सुझावों और आपत्तियों की रिपोर्ट बनाने को कहा है। हर जिले से छुट्टियों के संभावित शेड्यूल को लेकर सिर्फ एक-एक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 12 जिलों की इन रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा निदेशालय के नई रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजेगा।

बता दें कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों के संभावित शेड्यूल के तहत गर्मियों की 15 से 20 और मानसून की 20 से 25 छुट्टियां जिला उपायुक्त स्वयं मौसम की स्थिति को देखते हुए तय करेंगे। उपायुक्तों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि कुल छुट्टियों की संख्या 40 से अधिक न हो। सर्दियों की सात छुट्टियां भी इन स्कूलों में उपायुक्त ही मौसम को देखते हुए तय करेंगे। इन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद छुट्टियां नहीं दी जाएंगी। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम निकलने के बाद पहली अप्रैल से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा। यहां दिवाली की छुट्टियां पहले की तरह पांच ही रहेंगी। कुल्लू जिला के स्कूलों में दशहरे के बाद पांच छुट्टियां दी जाएंगी। शीतकालीन स्कूलों में मानसून की सात छुट्टियां उपायुक्त मौसम को देखते हुए तय करेंगे। दिवाली की छुट्टियां इन स्कूलों में तीन दिन की रहेंगी। दो छुट्टियां दिवाली से पहले और एक बाद में दी जाएंगी। सर्दियों की छुट्टियां भी पूर्व की तरह ही रखी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...