हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, CM-प्रदेशाध्यक्ष की सिफारिश पर हाइकमान का आदेश

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। ब्लॉक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। अब नए सिरे से कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन होगा। कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने आदेश जारी किए हैं। इस बारे में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी सार्वजनिक की है। कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला कांग्रेस संगठन और राज्य सरकार दोनों की सहमति से हुआ है। बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात के बाद कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया गया था और इसके बारे में हाईकमान को सूचना दे दी गई थी। इस सूचना के आधार पर अब हाइकमान ने कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया है।

गौर हो कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में अहम ओहदे दिए गए हैं, जबकि विधानसभा चुनाव, उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जमात ऐसी भी है, जो पूरी तरह से निष्क्रिय रही। इन सभी कारणों के बीच हिमाचल में नवनियुक्त सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान ने हिमाचल में मीटिंग की थी और इस मीटिंग में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और सक्रिय पदाधिकारियों को सरकार में जगह देने की पैरवी की थी। फिलहाल, कांग्रेस हाइकमान ने अब ब्लाक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों कार्यकारिणी भंग होने के संकेत दिए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं, उन्हें हटाकर नए चेहरे संगठन में लाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...