शिमला 18 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि देश मे शिक्षा के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ हो रहें खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीट पेपर लीक मामले सहित सीबीएसई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के विरोध में लोगों को जागृत करेगी।
विनय कुमार ने देश में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर एक समन्वित राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत,प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस और सार्वजनिक प्रस्तुतिकरण आयोजित करने को कहा है।
विनय कुमार ने कहा कि कोटा में हुई ,छात्रों की गूंज रैली के दौरान इस्तेमाल की गई प्रस्तुति और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को पूरे देश प्रदेश के जन जन तक पहुंचाया जाएगा। देश मे युवाओं के भविष्य के साथ हो रहें खिलवाड़ जिसमें पेपर लीक, परीक्षा रद्द होना, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और वर्तमान शिक्षा प्रणाली की विफलताएं शामिल हैं,को मुख्य तौर पर उजागर किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ हो रहें खिलवाड़ के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी।
Date:


