पैहड़ पंचायत की बेटी नेहा ठाकुर बनीं मेडिकल ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

Date:

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैहड़ की होनहार बेटी नेहा ठाकुर ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में चयनित होकर नेहा ठाकुर ने चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) का पद प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव तथा पूरे धर्मपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

नेहा ठाकुर, स्वर्गीय राम सिंह की सुपुत्री हैं और गांव लुधियाना, डाकघर पैहड़, तहसील धर्मपुर की निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

नेहा ठाकुर की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आसान नहीं होता, लेकिन नेहा ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।

स्थानीय लोगों ने कहा कि नेहा ठाकुर ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरी पैहड़ पंचायत, धर्मपुर क्षेत्र और मंडी जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने और उच्च पदों पर पहुंचने की नई प्रेरणा मिलेगी।

ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि चिकित्सा अधिकारी के रूप में नेहा ठाकुर अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी सफलता पर क्षेत्रभर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

नेहा ठाकुर की इस उपलब्धि को धर्मपुर क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। पूरे क्षेत्र ने नेहा ठाकुर को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...