हिमाचल में 40 रुपये तक गिर गए टमाटर के दाम

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला

त्योहारी सीजन में 120 रुपये किलो तक बिक रहे टमाटर के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। मंडी की कांगनी सब्जी मंत्री में थोक में टमाटर 40 से 45 रुपये किलो की दर से बिका। उधर सोलन में थोक में टमाटर 21 से 64 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। हालांकि, शिमला में टमाटर के दामों में फिर तेजी आई है। शिमला की मंडी में बुधवार को थोक भाव 70 रुपये तक चल गया है। वहीं उपभोक्ताओं को 70 से 80 रुपये किलो टमाटर मिला। मंडी जिले में टमाटर के दाम में 40 रुपये तक की गिरावट आई है।

मंडी में उपभोक्तओं को टमाटर 80 रुपये मिला। सोलन में ग्राहकों को टमाटर 50 से 90 रुपये किलो तक मिला। कांगनी सब्जी मंडी के प्रधान दीनानाथ सैनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले मंडी में थोक में टमाटर 80 से 75 रुपये किलो बिका था। अब लोकल टमाटर आने से दाम में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में टमाटर 60 से 80 रुपये किलो ही रह सकता है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। आसमान छू रही महंगाई और सब्जियों की बढ़ती कीमतों में सब्जी विक्रेता और खरीदार दोनों परेशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...