न्यूयॉर्क में जेलेंस्की से मिले PM मोदी, शांति प्रक्रिया में मदद को भारत की इच्छा दोहराई

Date:

आवज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और बातचीत तथा कूटनीति के माध्यम से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा दोहराई। गौरतलब है कि पीएम मोदी और वोलोदिमीर जेलेंस्की की पिछले एक महीने में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान दोनों नेता कीव में मिले थे। पीएम मोदी ने संघर्ष के समाधान के लिए भारत के स्पष्ट, सुसंगत और रचनात्मक दृष्टिकोण को भी दोहराया और कहा कि दोनों पक्षों ( यूक्रेन और रूस) को शांतिपूर्ण तरीके से समाधान खोजने के लिए एक मेज पर बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक से पहले दोनों नेता गर्मजोशी से गले मिले।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की तलाश में रचनात्मक भूमिका निभाने की भारत की इच्छा दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...