ऊना की हटली पंचायत में दो लोगों की मौत, जांच शुरू

Date:

चक्कर आने से पुल के नीचे गिरा ग्रामीण, खड्ड में डूबा प्रवासी

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

बंगाणा उपमंडल की ग्राम पंचायत हटली में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हटली के सुलतानू में सडक़ पर बनी पुली के पैराफिट पर एक व्यक्ति विनोद कुमार धीमान (45) पुत्र उधम सिंह गांव हटली पटियाला बैठा था। पैराफिट पर बैठे उक्त व्यक्ति को चक्कर आ गया और वह गहरी पुलिया के नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, हटली पंचायत के गांव रिवाड़ के पास खड्ड में एक प्रवासी मछली पकडऩे गया था।

एक गहरी बनी झील के पास खड़ा होकर उक्त प्रवासी मछली पकडऩे का प्रयास कर रहा था, लेकिन उक्त स्थल पर पानी गहरा होने के कारण खुद भी पानी में गिर गया। अगल बगल कोई न होने के कारण गहरे पानी में डूब गया। उक्त प्रवासी की मौत होने पर वह पानी के ऊपर तैर गया और जब घास लेने गए लोगों ने देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों को लेकर जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...