नेता प्रतिपक्ष ने CM सुक्खू से पूछा सवाल, हालात ठीक है, तो क्यों रुकी हैं भर्तियां

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की खूब किरकिरी करवा रहे हैं। एक दिन विधानसभा के अंदर कहते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, दूसरे दिन कहते हैं कि प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक है। फिर कहते हैं कि हम प्रदेश की आर्थिक हालत सही कर रहे हैं। कभी कहते थे कि श्रीलंका जैसे हालत बन जाएंगे? तो क्या मुख्यमंत्री ने सदन में भी झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया। मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्री सुबह कुछ कहते हैं और शाम को कुछ। सदन में कहते है कि सीपीएस, मंत्री और विधायक दो महीने का वेतन रोककर तीसरे महीने में एक साथ लेंगे, लेकिन उसी शाम को पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपने करीबी मित्र का मानदेय 30 हज़ार रुपए से बढ़ाकर एक लाख 30 हज़ार कर देते हैं। हास्यास्पद यह है कि सरकार में बैठे बहुत लोग कहते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आर्थिक संकट नहीं है, तो प्रदेश के युवाओं को रोजग़ार क्यों नहीं मिल रहा है? रिजल्ट जारी होने के बाद नियुक्तियां क्यों नहीं मिल रही है? प्रदेश में बेसहारा लोगों को आर्थिक संबल देने की सहारा योजना को क्यों बंद कर दिया गया। आज प्रदेश में हिमकेयर के तहत इलाज क्यों बंद हैं? क्यों लोगों को पहले से मिल रही सुविधाएं अब नहीं मिल रही हैं? क्यों बिजली पानी के दाम बेतहाशा बढ़ाए जा रहे हैं? क्यों युवाओं के टेट और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा फीस को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया? जनहित से जुड़े ऐसे सैकड़ों सवाल हैं, जिससे सुक्खू सरकारा भागना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप, प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। मीडिया के माध्यम से पता चला कि नेरचौक अस्पताल में भी अराजक तत्त्वों द्वारा घुस कर उत्पात मचाया गया। प्रशिक्षु डाक्टरों से मारपीट की गई। प्रदेश में लोगों की जान की हिफ़ाज़त करने वाले डाक्टर्स भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...