भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा विशाल वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

Date:

आवाज़ जनादेश चंडीगढ़ 27 जून रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा एक विशाल वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे केंद्रीय कानून और सूचना प्रसारण मंत्री डॉ रवि शंकर प्रसाद और पार्टी के उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ और पंजाब मामलों के प्रभारी प्रभात झा इस विशाल रैली को सम्बोधित करेंगे | इस वर्चुअल रैली में लाखों लोग इसमें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से इसमें हिस्सा लेंगे | यह रैली अपने आप में चंडीगढ़ में एक नया इतिहास रचने जा रही है | ” यह बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने आज पार्टी कार्यालय कमलम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही | इस मौके पर उनके साथ पार्टी के जिला नंबर 2 के अध्यक्ष रविंद्र पठानिया और सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक महिंद्र निराला भी उपस्थित थे |

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि यह चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कि वर्चुअल रैली के माध्यम से लाखों की संख्या में लोग इसमें सम्मलित होंगे | इसके लिए पार्टी ने बहुत जोर शोर से तैयारियां की हैं | सूद ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं | कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लोगों के पास जा जा कर उनके मोबाइल फोन पर सिस्को वेबेक्स का लिंक क्योंकि इस रैली का सीधा प्रसारण मुख्या तौर पर इस एप्लीकेशन के माध्यम से ही किए जा रहा है | इसके अलावा पार्टी ने 200 से भी अधिक फेस बुक अकाउंट के माध्यम से भी इसका सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की है और इसके अलावा इंस्टाग्राम और पार्टी के यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी इसको दिखाया जायेगा | साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब पोर्टल के प्रसारण करने वाले लोगों से भी संपर्क साधा गया है ताकि वे लोग अपने दर्शकों तक पहुंचा सके |

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से परम्परागत रैली के लिए मैदान में मंच की साज सज्जा की जाती है ठीक उसी प्रकार से पार्टी ने एक मंच की साज सज्जा चंडीगढ़ कार्यालय में भी की है और वहां पर सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है और साथ ही दिल्ली में भी इसी प्रकार का एक मंच तैयार किया केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद वहां से सीधा प्रसारण से मोदी सरकार के दुसरे काल के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे वहीँ दूसरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भोपाल से सीधा इस रैली से जुड़ेंगे और अपने विचार सांझा करेंगे | उन्होंने कहा कि रैली में चंडीगढ़ के मंच पर पूरी तरह से सञ्चालन, दीप प्रज्वलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा और सीमित लोगों को मंच के सामने बैठने का उचित प्रबंध

किया जा रहा है | इतना ही नहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है | वहीँ चंडीगढ़ के अलग अलग मंडलों में जहाँ लोगों के पास स्मार्ट फोन या अन्य कोई भी दिक्कत है उनकी परेशानी को भांपते हुए पार्टी ने मंडल स्तर पर छोटे छोटे ग्रुप में भी इस रैली के प्रसारण का प्रबंध किया है | इसके लिए मंडल के अध्यक्षों और पार्षदों को भी इसके साथ जोड़ा गया है | इस रैली को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है क्योंकि इस प्रकार की रैली पहली बार आयोजित होगी | उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इसके अलावा शहर के विभिन्न सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल जैसे की लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन, लेयर वैली में भी काफी संख्या में लोग अपने मोबाइल के माध्यम से इन स्थानों से सीधा प्रसारण देखेंगे |

उन्होंने बताया कि इस रैली को सफल बनाने और लाखों लोगों को इसके साथ जोड़ने के विचार को लेकर पार्टी ने 32 मंडलों में पहले से ही वर्चुअल रैली का आयोजन किया और साथ ही सभी 6 मोर्चों की जनसभाएं और कई प्रबुद्ध नागरिक सम्मलेन इसी वर्चुअल रैली के माध्यम से किये जा चुके हैं | जिसका काफी सार्थक परिणाम देखने को मिला है | साथ ही उन्होंने सभी मीडियकर्मियों से आह्वान किया कि इस रैली को सफल बनाने में मीडिया के लोगों का भी काफी एहम योगदान होगा और साथ ही उन्हें अपने अपने चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण दिखाने का निमंत्रण भी प्रदान किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एचआरटीसी कर्मचारियों की चक्का जाम चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति

धर्मपुर, (मंडी) हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों...