राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति- प्रोफेसर सिकंदर कुमार

Date:

दिनांक: 8 जुलाई, 2026
बड़सर (हमीरपुर)।
“राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में समर्पित कार्यकर्ता ही हमारी असली शक्ति हैं। यदि हमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत’ के महान संकल्प को शत-प्रतिशत पूर्ण करना है, तो हमें समाज से राजनीतिक और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।” यह आह्वान सांसद व भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर सिकंदर कुमार द्वारा आज जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र के बड़सर में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026’ के दौरान किया।
जिसमें उपस्थित ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ ‘देश के समक्ष राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियाँ’ विषय पर गहन संवाद स्थापित किया गया।
सशक्त संगठन और सेवा भाव ही सबसे बड़ी ताकत है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भारतीय जनता पार्टी की नींव उसके कार्यकर्ताओं के त्याग और निष्ठा पर टिकी है। उन्होंने कहा सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और सेवा भाव ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज देश जिस तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, उसमें हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में व्याप्त राजनीतिक और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अग्रिम पंक्ति में आकर काम करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।और उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया!
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला हमीरपुर और स्थानीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को वैचारिक पृष्ठभूमि, सांगठनिक कौशल और जनता के बीच लोक कल्याणकारी योजनाओं को ले जाने के गुर सिखाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related