जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की अहम बैठक संपन्न: वार्ड कमेटियों के गठन और कार्यक्रमों में पार्षदों की भागीदारी पर बनी रणनीति

Date:

शिमला: जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (शहरी) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के दिशा-निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने की,
इस बैठक में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ,उपमहापौर उमा कौशल कांग्रेस पार्षदों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विशेष रूप से भाग लिया।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से वार्ड कमेटियों के गठन और आगामी जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में पार्षदों की सक्रिय भूमिका को लेकर रणनीतिक फैसले लिए गए।
बैठक के मुख्य निर्णय और मुख्य बिंदु:
वार्ड कमेटियों के गठन में पार्षदों की मुख्य भूमिका: बैठक में निर्णय लिया गया कि शिमला शहरी के सभी वार्डों में कमेटियों का गठन स्थानीय पार्षदों की देखरेख और मर्जी से किया जाएगा। पार्षदों को निर्देश दिए गए कि वे अपने वार्डों में सक्रिय, समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को तरजीह दें ताकि जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत हो सके।
समयसीमा और जवाबदेही तय: जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वार्ड कमेटियों के गठन के लिए एक निश्चित समयसीमा तय की गई है। इस कार्य को समय पर पूरा करने की सीधी जवाबदेही संबंधित वार्ड के पार्षद की होगी।
जिला व प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में अनिवार्य भागीदारी: आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) और जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जाने वाले सभी आंदोलनों, रैलियों और प्रदर्शनों में पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
जनता को जोड़ने का जिम्मा: राज्य सरकार और संगठन के कार्यक्रमों में अपने-अपने वार्ड से अधिक से अधिक जनता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का दायित्व भी पार्षदों को सौंपा गया है।
2027 विधानसभा चुनावों का रोडमैप: बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से फील्ड में डटने का आह्वान किया गया। विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पार्षदों को जनता के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा गया।
जिला कांग्रेस शिमला शहरी ने संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के निर्देशों के अनुसार शिमला शहर में कांग्रेस संगठन को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित नन्दा
पार्षद कांता सुयाल, चमन प्रकाश,उमंग बंगा, सुषमा कुठियाला, सिम्मी नन्दा, अतुल गौतम, शिनम कटारिया, राजकुमार , अश्विनी सूद, विकी शुभ, ममता चंदेल ,विनोद कुमार ,रूप चंद ,जगदीश सत्या वर्मा, जिला संगठन महासचिव दीपक सुन्द्रियाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाल , महासचिव दीक्षित जोकटा, मुकेश भाटिया ,सुमित गौतम शशि उपस्तिथ रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में समर्पित कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति- प्रोफेसर सिकंदर कुमार

दिनांक: 8 जुलाई, 2026 बड़सर (हमीरपुर)। "राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में...