“गौरव सैनिक समिति ने सीएसडी कैंटीन से प्राप्त अनुपयोगी सामग्री को लौटाया, जताई गहरी नाराज़गी”

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

गौरव सैनिक समिति आनी की एक आवश्यक बैठक नायक सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ओवेरी पेट्टी से प्राप्त सीएसडी कैंटीन के सामान की समीक्षा करना था, जो पूर्व सैनिकों के लिए भेजा गया था।बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट रूप से नाराज़गी जताई कि भेजे गए अधिकांश सामान पूरी तरह अनुपयोगी हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि ये वे वस्तुएं हैं जो मुख्य कैंटीन में पहले से अविक्रीत पड़ी थीं। समिति के सदस्यों ने एक मत से कहा कि ऐसे सामान को सम्मान सामग्री के रूप में भेजना बेहद अपमानजनक है।इसके साथ ही यह भी बताया गया कि इस बार की सामग्री में शराब जैसी वस्तुएं, जो आमतौर पर सीएसडी कैंटीन में उपलब्ध रहती हैं, शामिल नहीं की गईं। पूछने पर यह जानकारी मिली कि कमांडर साहब ने शराब भेजने से इनकार कर दिया है।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे कठिन परिस्थितियों और लंबी दूरी तय करके आनी पहुंचे थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि भेजी गई सामग्री उनकी आवश्यकताओं से मेल नहीं खाती, तो उन्होंने उसे लेने से साफ इनकार कर दिया।समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जब तक उपयोगी, सम्मानजनक और पूर्व सैनिकों की जरूरतों के अनुरूप सामग्री नहीं भेजी जाती, तब तक वे इस तरह की औपचारिकताओं को स्वीकार नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आनी में पंचायती राज चुनावों को लेकर द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित

निर्वाचन अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण,...