हिमाचल प्रदेश में अभी भी 204 सड़कें, 192 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित ,जानें कैसा रहेगा मौसम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। प्रदेश में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक 204 सड़कें, 192 बिजली ट्रांसफार्मर और 740 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित रहीं। मंडी जिले में सबसे अधिक 138 सड़कें, 124 बिजली ट्रांसफार्मर व 137 जल आपूर्ति योजनाएं बंद हैं। इसके अलावा धर्मशाला, नूरपुर और देहरा में 603 पेयजल योजनाएं ठप हैं। आज भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 16 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। इस दाैरान कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 11 जुलाई के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटों के दाैरान धौलाकुआं में 168.5, बिलासपुर 120.4, मनाली 46.0, जुब्बड़हट्टी 44.2, नगरोटा सूरियां 42.4, पांवटा साहिब 38.4, सुजानपुर टिहरा 37.5, जटोन बैराज 34.6, नाहन 34.1 व गुलेर में 32.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
बिलासपुर 32.8
बरठीं 30.9
धौलाकुआं 30.6
धर्मशाला 30.0
रिकांगपिओ 30.0
मंडी 29.0
सोलन 29.0
चंबा 28.1
कांगड़ा 28.8
नाहन 27.8
शिमला 24.4
मनाली 22.8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आनी में पंचायती राज चुनावों को लेकर द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित

निर्वाचन अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण,...