सेंट एडवर्ड्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा फुटबॉल प्रायोजित का आयोजन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सेंट एडवर्ड्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा फुटबॉल प्रायोजित का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल चार टीमों ने भाग लिया जिनका नाम
वाल्श, हायेस, बॉस्को और डाउनी इलेवन रहा। इन टीमों के नाम का चयन स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल के नाम पर रखा गया यह जानकारी इस एसोसिएशन के सचिव अभिमन्यु ने दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जून को किया और 22 जून को प्रतियोगिता का समापन किया गया। लीग मैच के बाद फाइनल मैच बॉस्को और वाल्श इलेवन में हुआ जिसका मुकाबला रोमांचक रहा।

फाइनल मैच के विजेता वाल्श रहे, मैच काफी रोमांचक रहा जहां पूरे मैच का स्कोर 2-2 का रहा और मैच पेनल्टी किक तक गया जहां वाल्श ने बॉस्को पर 6-5 से विजय प्राप्त की। कार्यक्रम में एडवर्ड्स स्कूल के प्रिंसिपल अनिल स्क्वायरा, सेवानिवृत जस्टिस दीपक गुप्ता, संघ के अध्यक्ष कपिल देव सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेंट एडवर्ड्स स्कूल, शिमला के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में स्कूल द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे सांस्कृतिक प्रदर्शन, पूर्व छात्रों का सम्मेलन, विशेष समारोह, और सामुदायिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।सेंट एडवर्ड्स स्कूल, शिमला, हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है, जिसकी स्थापना 1925 में हुई थी। यह अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...