सरकार ने गेहूं बीज के दाम किए तय, जल्द होगा किसानों को लंबित राशि का भुगतान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सरकार ने गेहूं बीज के रेट निर्धारित कर दिए हैं। फाउंडेशन बीज के 3,400 रूपए व प्रमाणित बीज के 3,200 रूपए प्रति क्विटंल रेट निर्धारित किया गया है। यह दाम पिछले साल से 100 रूपए अधिक है। अब किसानों के लंबे समय से रेट निर्धारित न होने से लंबित पड़े गेहूं बीज के बिल पास होने की उम्मीद जगी है। 160 से अधिक किसान गेहूं बीज विभाग को बेच चुके हैं, लेकिन दरें फिक्स न होने से किसानों के बिल पास नहीं हुए थे। कृषि विभाग ने इस बार 318 किसानों को गेहूं का फाउंडेशन व पांच किसानों ब्रीडर बीज लगाने को दिया था। विभाग ने बीज देते समय किसानों को तैयार फसल खरीदने की भी गांरटी दी थी।

इस बार बीबीएन में 807 हेक्टेयर जमीन में यह बीज तैयार किया गया। अब बीज तैयार करने के बाद विभाग को बेच भी दिया है। हालांकि एक माह के समय बीत जाने के बाद भी किसानों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिल पाया है। पैसा न मिलने का कारण गेहूं के बीज के रेट का निर्धारण न होना था, लेकिन अब बीज के रेट निर्धारित हो गए हैं। एक दो दिन में सभी किसानों के फसल के बिल उप निदेशक कार्यालय को भेजे जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर इसका पैसा मिलने की उम्मीद है।

उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक ड़ॉ. देवराज कश्यप ने बताया कि ब्रीडर से फाउंडेशन बने बीज के रेट 3,400 रूपए व फाउंडेशन से प्रमाणित बीज के दाम 3,200 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए, जो पिछले साल से 100 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही किसानों को गेहूं के बीज के दाम उनके खाते में डाल दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...