एक सप्ताह में लेह-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी निगम की बस, महंगा हुआ सफर,अब लगेगा इतना किराया

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

देश के सबसे ऊंचे लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा का इंतजार खत्म होने वाला है। एचआरटीसी केलांग डिपो एक सप्ताह के भीतर देश में बस सेवा शुरू करने जा रहा है। एचआरटीसी को बीआरओ से एनओसी मिलते का इंतजार है और करीब 9 महीने बाद लेह से दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू होगी। बस सेवा शुरू होने से लाहौल और लद्दाख में पर्यटन को पंख लगेंगे।

कुछ दिन पहले ही बीआरओ ने लेह से दिल्ली सड़क को आधिकारिक तौर पर खोल दिया है। फिलहाल इस रूट पर हल्के वाहनों की आवाजाही जारी है और सेना की कानवाई भी शुरू हो गई है।एचआरटीसी डिपो केलांग लेह से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पर्यटकों के साथ आम लोग भी लेह के लिए बस सेवा जल्द शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो ने लेह के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है।

लेह से दिल्ली तक 1,026 किमी के इस रोमांचक सफर के दौरान बस 17 हजार फीट तक ऊंचे पांच दरों को पार करेगी। इस बार यात्रियों को 1,740 रूपए के बजाये लगभग 2,000 रूपए का किराया चुकाना होाग। सरकार की ओर से पिछले दिनों बढ़ाए गए बस किराये के बाद लेह से दिल्ली का किराया 260 रुपये महंगा हो गया है। करीब 30 घंटे के इस सफर के दौरान यात्रियों को और हिमाचल प्रदेश के साथ चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित पांच राज्यों को पार करना होगा। यात्री सफर के दौरान बर्फ से ढके बारालाचा, नकिल्ला, तंगलांगला और और लाचुंग दर्रा को करीब से निहार सकेंगे। ठंडी फिजाओं के बीच बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल को कर्ज, घाटे और आर्थिक तबाही में धकेल चुकी है कांग्रेस सरकार : हर्ष महाजन

नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत चुनावों में कांग्रेस...