सीजफायर के बाद नागरिक उड़ानों के लिए खुले भुंतर और गगल हवाई अड्डे, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बंद प्रदेश का भुंतर व गगल हवाई अड्डा सीजफायर के बाद सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए खुल गया है। वहीं शिमला हवाई अड्डे पर मंगलवार से उड़ानें शुरू होंगी। भुंतर एयरपोर्ट अब बहाल कर दिया गया है। हालांकि, सोमवार को दिल्ली-भुंतर सहित अन्य उड़ानें नहीं हो पाईं। लेकिन मंगलवार से यहां के लिए हवाई सेवा सुचारू रूप से होने की उम्मीद है। इसे कुल्लू घाटी के पर्यटन सीजन को भी बढ़ावा मिलेगा। गौर हो कि भारत-पाकिस्तान के तनाव के चलते एयरपोर्ट को हवाई सेवाओं के लिए बंद कर दिया गया था।

वहीं गगल हवाई अड्डा भी नागरिक उड़ानों के लिए खुल गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने हवाई उड़ानें शुरू होने की पुष्टि की है। तनावपूर्ण स्थिति और सीमा पर गोलाबारी के कारण गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुसूचित जाति महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोक रही कांग्रेस सरकार : नंदा

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद लाई गई नोटिफिकेशन...

प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिन्ह राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक...