मुल्थान में बादल फटने से भारी नुकसान, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त, घरों-अस्पताल परिसर में घुसा मलबा

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत मुल्थान में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के बाद अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा व पानी आने से नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे मलबा रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। करीब चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए। घरों व अस्पताल परिसर में भी मलबा घुस गया। वहीं धर्मशाला में भारी बारिश के कारण मनूणी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से खनियारा में तीन टिपर और एक जेसीबी फंस गई।

लगातार जारी भारी बारिश के कारण धर्मशाला के आसपास की खड्डों और नालों में जलस्तर बढ़ गया है। नाले उफान पर हैं।बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से मांझी खड्ड पर काम कर रही पोकलैन मशीन पानी के बीच फंस गई। गगल के पास बन रहे आईटी पार्क के लिए पुल निर्माण में लगी पोकलेन मशीन काफी समय तक यहां फंसी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धर्मपुर भाजपा का स्वच्छता अभियान

धर्मपुर, (मंडी) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...

आज मिड डे मील वर्करों की हड़ताल का धर्मपुर औऱ गोपालपुर में व्यापक असर

सीटू प्रधान भूपेंद्र के नेतृत्व में शिमला रैली में...