बाबा के दर्शनों से नए साल की शुरूआत करने उमड़ेगी भीड़, 24 घंटे कर सकेंगे दियोटसिद्ध मंदिर का दीदार

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

नववर्ष-2025 की पूर्व संध्या पर बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में देश-विदेश से भक्त बाबा के दरबार में पहुंचेंगे। नए साल की शुरूआत बाबा के दर्शनों से करने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ेगी। बाबा की गुफा के दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ठहरने और खाने के लिए मंदिर न्यास प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने जानकारी दी है कि इस अवसर पर मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। मंदिर तथा मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक रिजर्व पुलिस बटालियन व 45 होमगार्ड सुरक्षा, यातायात व कानून व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे।

पुलिस व होमगार्ड के जवानों को ठहराने का प्रबंध न्यास की सरायों में किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। लंगर को रात 11 बजे तक खुला रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को मध्यनजर रखते हुए मंदिर परिसर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शिक्षण संस्थाओं में तैनात प्रवक्ताओं को हर वर्ष की तरह सेक्टर ऑफिसर तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आगजनी की घटना से बचने के लिए अग्निशमन विभाग की गाडिय़ां तैनात रहेंगी। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टर सहित अन्य स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। वृद्ध तथा अपंग श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क टैक्सी सुविधा नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष पर मिलेगी। मंदिर प्रशासन की तरफ से चार टैक्सियों का प्रबंध किया गया है।(एचडीएम)

श्रद्धालु घर बैठे ही कर पाएंगे गुफा का दर्शन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रद्धालओं के लिए बाबाजी की पवित्र गुफा के दर्शनों का निरंतर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके चलते देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे ही गुफा का दर्शन कर पाएंगे।

सफाई व्यवस्था का भी रखा जाएगा विशेष ध्यान

मंदिर न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस चौकी प्रभारी दियोटसिद्ध को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...