कूड़े की आग से सर्किट हाउस स्टाफ में हडक़ंप

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह के निचले हिस्से में कूड़े की बेकाबू आग ने स्टाफ को डराकर रख दिया। आग को परिसर की ओर से आता देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कूडे की आग को बुझाया। इसके बाद ही स्टाफ ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद परिधि गृह के निचले हिस्से में कूडे को किन्ही शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे वातावरण में धुंआ फैल गया। देखते ही देखते आग परिधि गृह के परिसर के समीप पहुंच गई।

परिधि गृह के चौकीदार ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। इस पर दमकल विभाग के सीनियर फायरमैन जोगिंद्र कुमार की अगवाई में प्रशामक सुरिंद्र कुमार व अनिल कुमार की तीन सदस्यीय टीम वाहन सहित मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाते हुए बुझाने में सफलता पाई। उधर, सीनियर फायरमैन जोगिंद्र कुमार ने बताया कि परिधि गृह के चौकीदार ने सूचित किया था। आग बुझा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...