लोकसभा में प्रियंका गांधी बोलीं- अडानी को कोल्ड स्टोर देने से रो रहे हिमाचल के बागवान

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया।प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है और 142 करोड़ भारतीयों की अनदेखी की जा रही है। रेलवे, एयरपोर्ट समेत सारे कारोबार एक व्यक्ति को दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार राजनीतिक न्याय की बात करती है, लेकिन पैसे के बल पर सरकारें गिराते हैं। महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश का इसके लिए उन्होंने उदाहरण दिया। उद्योगपति गौतम अडानी का स्पष्ट संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए देश के लोगों की अनदेखी की जा रही है। सारे कारोबार, सारे संसाधन, सारी संपत्ति, सारे अवसर एक व्यक्ति को सौंपे जा रहे हैं।

उधर, प्रियंका गांधी के संसद भवन में दिए गए भाषण के अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के नेता इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकसभा में प्रियंका ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है, वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है और किसानों और बागवानों की अनदेखी हो रही है। उधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका ने केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कानूनों का हवाला दिया है। भाजपा नेता जानबूझ कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इतिहास में पहली बार एक साथ 13.28 करोड़ की नशे की खेप नष्ट

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस पर...

ग्राम पंचायत सिधपुर में “एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभा” का सफल आयोजन*

*"एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार" अभियान...

कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, सत्ता के बल पर जनादेश का कर रही अपमान : भाजपा

हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर लटकाए...

कांग्रेस ने महिलाओं से किया वादा निभाने के बजाय किया भद्दा मजाक : डॉ. डेज़ी ठाकुर

यह सरकार 'सूटकेस वाली सरकार' है, केवल भ्रष्टाचार को...