बर्फबारी के बाद झूमे सैलानी, पर्यटन स्थलों पर बढ़ी रौनक

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी के बाद एकाएक सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को देर शाम शिमला के रिज मैदान पर बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी झूम उठे। बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। हालांकि, निचले इलाकों के लोग बारिश और बर्फबारी का इंतजार करे रहे हैं। क्रिसमस से पहले हिमाचल में हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में बूम आने की उम्मीद है।आने वाले दिनों में वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। रविवार को बर्फबारी के बाद कुफरी में सफेद चादर बिछ गई। शिमला की जाखू चोटी और रिज मैदान पर सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों ने खूब मस्ती की। शनिवार को शिमला और मनाली में 60 फीसदी, कसौली में 70 फीसदी, चायल और धर्मशाला में 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। माैसम विभाग की ओर से प्रदेश में आज भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

एचपीयू छात्रावासों में पहली बर्फबारी का रोमांच

राजधानी में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के छात्रावासों में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया। शाम के 9:30 बजे जैसे ही परिसर में बर्फ गिरनी शुरू हुई, छात्र-छात्राएं अपने कमरों से बाहर निकलकर बर्फबारी का आनंद लेने लगे। छात्र बर्फ में खेलते उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस पल को कैमरे में कैद किया। छात्रावासों के आसपास की पहाड़ियों और परिसर में जमी सफेद बर्फ ने प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा दिया। ठंड से बचने के लिए छात्र गर्म कपड़ों और जैकेट में लिपटे रहे। एचपीयू के छात्रों के लिए यह बर्फबारी एक यादगार अनुभव बन गई, जहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने का मौका मिला। बर्फ पड़ने के साथ ठंड को देखते हुए छात्र वापिस छात्रवास चले गए। जिसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय के परिसर के ऊपर बर्फ की चादर जम गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इतिहास में पहली बार एक साथ 13.28 करोड़ की नशे की खेप नष्ट

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस पर...

ग्राम पंचायत सिधपुर में “एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभा” का सफल आयोजन*

*"एक पेड़, एक संकल्प – चिट्टा से इनकार" अभियान...

कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही, सत्ता के बल पर जनादेश का कर रही अपमान : भाजपा

हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव जानबूझकर लटकाए...

कांग्रेस ने महिलाओं से किया वादा निभाने के बजाय किया भद्दा मजाक : डॉ. डेज़ी ठाकुर

यह सरकार 'सूटकेस वाली सरकार' है, केवल भ्रष्टाचार को...