दैनिक आवाज़ जनादेश / सिरमौर
अंतर राष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया|पांच दिवसीय अंतर राष्ट्रीय मेले का परम्परा अनुसार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समापन किया|उन्होंने भगवान परशुराम की देवी पालकी को कन्धा देकर दशमी के दिन यहाँ पहंची देव पालकियों को विदा किया|मेले के अंतिम दिन हज़ारों की संख्या में लोग श्री रेणुका जी पहुंचे और मंदिर परिसर में रखी गयी देव पालकियों के दर्शन किए इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तरीय |इस मेले में परम्पराओं का अद्भुत संगम होता है जहां एक बेटा अपनी माँ से मिलने के लिए पहुँचता है| राज्यपाल ने कहा की वह खुद अपने स्तर पर भारत सरकार से यहाँ के विकास का मामला उठाएंगे और हर सम्भव योजनाए इस रमणीक स्थल को विकसित करने के लिए लायी जाएगी|


