हिमाचल प्रदेश मे जल्द ही बदल सकता है मौसम, बर्फबारी के भी आसार

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है।


आठ से बदलेगा मौसम, 11 को बारिश के आसार

11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश में अधिकतम पारे ने बीते दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सात नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, आठ नवंबर से मौसम करवट बदलेगा।
कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी में सोमवार को नवंबर का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। धर्मशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा था। कांगड़ा में पारा 29.3 डिग्री रहा, इससे पहले यहां नवंबर 2020 में पारा 28.4 रहा था। मंडी में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा, इससे पहले मंडी में नवंबर के दौरान सबसे अधिक पारा वर्ष 2020 में 27.4 डिग्री रहा था। केलांग में 2016, चंबा में 2010 और नाहन में 1987 के बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ।

सोमवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.3, ऊना में 33.0, बिलासपुर में 31.4, नेरी में 31.1, भुंतर में 29.8, धौलाकुआं में 29.7, नाहन-सुंदरनगर में 29.3, चंबा में 28.8, सोलन में 27.8, शिमला में 22.9, मनाली में 21.6, कल्पा में 20.9, केलांग में 19.1 और नारकंडा में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
ताबो में माइनस 1.1, कुकुमसेरी में शून्य हुआ रात का पारा
रविवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कुकुमसेरी में 0.3, केलांग में 3.0, कल्पा में 5.0, मनाली में 7.9, भुंतर में 8.0, ऊना-सोलन में 10.4, शिमला में 12.0, मंडी में 12.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...