दिवाली की रात आग का तांडव, प्रदेश में 85 अग्निकांड

Date:

आग की भेंट चढ़े 18 आशियाने, 41.54 लाख का नुकसान

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

दिवाली की रात हिमाचल प्रदेश में करीब 85 जगहों पर हुए आग के तांडव ने लोगों को परेशानी में डाले रखा। आग इन घटनाओं में करीब 41 लाख 54 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग के जवानों की मुस्तैदी ने करीब 24.99 करोड़ की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। दिवाली की पूरी रात दमकल कर्मी आग की घटनाओं में बचाव कार्य में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात अधिकतर जगहों पर पटाखों से आग लगी। जानकारी के अनुसार दिवाली की रात प्रदेश के दस जिलों में पेश आई आग की घटनाओं में 41 लाख 54 हजार 300 रुपए का नुकसान हुआ है। आग से कई जगह मकान, तो कई जगह पर पशुशालाएं जलकर राख हुई हैं।

इसके अलावा कई जगहों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं पेश आई हैं। दिवाली की रात 18 घर और पशुशालाएं जल गई, इसके अलावा 30 जगह जंगल में आग लगी है। वहीं 33 अन्य आग की घटनाएं पेश आई हैं। इसके आलावा चार रेस्क्यू कॉल दर्ज की गई हैं। प्रदेश के शिमला जिला में 22 आग की घटना में 72 हजार का नुकसान हुआ है, जिसमें अग्निश्मन विभाग ने 4.99 करोड़ की संपत्ति जलने से बचाई है। किन्नौर जिला में आग की घटना में दो लोग झुलसे हैं। शिमला में 22 जगहों पर आग की घटनाएं पेश आईं, जिसमें दो घरों, जंगल में 17 जगहों पर और तीन अन्य आग की घटनाएं पेश आई। सिरमौर जिला में आग की चार घटनाएं, मंडी जिला में आग की छह घटनाएं, कुल्लू जिला में आग की आठ घटनाएं, बिलासपुर जिला में दो, चंबा जिला में सात, कांगड़ा जिला में 13, हमीरपुर जिला में पांच, सोलन जिला में 11 और ऊना जिला में आग की पांच घटनाएं पेश आई हैं। -एचडीएम

25 करोड़ की संपत्ति बचाई

ऋअग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि दिवाली की रात प्रदेश में 85 जगहों पर आग की घटनाएं पेश आई हैं। आग की इन घटनाओं में 41 लाख 54 हजार 300 का नुकसान हुआ है, जबकि अग्निशमन विभाग के जवानों ने 24 करोड़ 99 लाख की संपत्ति जलने बचाई है।

भरमौर में जंगल की आग से दो मकान, छह गोशालाएं राख

भरमौर। उपमंडल भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला के स्वाई गांव को साथ लगते जंगल में लगी आग की जद में आकर शुक्रवार को दो मकान और छह गोशालाएं राख हो गई। इससे लाखों रुपए का नुकसान यहां पर हुआ है। घटना में तीन भाइयों का तीन और एक दोमंजिला मकान भी शामिल है। साथ ही ग्रामीणों की छह गोशालाएं, एक टॉयलेट, बाथरूम समेत तीन बकरियां भी जल गई, जबकि 21 भेड-बकरियां लापता है। सूचना पाते ही स्थानीय विधायक डा. जनक राज और जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग भी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया है। आग लगने के पीछे की वजह आरंभिक तौर पर यहां से गुजरती 33 केवी लाईन में शॉर्ट-सर्किट होना ग्रामीण बता रहे है

चंबा के सराडह में तीन दुकानें राख

चंबा। चंबा-साहो मुख्य मार्ग स्थित ग्राम पंचायत प्लूयर के सराडह गांव में दिवाली की रात आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गई। इस घटना में दुकान मालिक सहित तीन लोग प्रभावित हुए हैं। इस घटना में तीन लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह बिजली का शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। आग की इस घटना में प्रभावित लोगों में बशीर पुत्र गिकी और गुलशन बानो पत्नी मोहम्मद रफीक दोनों वासी गांव सराडह और मनोहर कुमार वासी गांव सिढकुंड शामिल हैं।

कुल्लू में आरा मशीन और पतलीकूहल में दुकान जली

कुल्लू। दीपावली देर रात को अग्रिशमन केंद्र कुल्लू के अंतर्गत आते क्षेत्रों में आग ने तांडव मचा लिया। सेऊबाग में एक आरा मशीन में दीपावली की रात को आग की घटना पेश आई। मालिक ललिता कुमारी ने बताया कि अग्निकांड में आरा मशीन सहित शेड और घास जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में 15 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। वहीं, डेहरासेरी में टेकचंद की गोशाला जलने से 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, तलोग में जंगल व हुरला में घास का कोठा जलकर राख हो गया। प्रभावित परिवार का 20 हजार का रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, पतलीकूहल थाना के समीप स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई।

सुंदरनगर में दो मकान, एक किचन स्वाह

सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत अपर बैहली के लोअर बैहली गांव में गुरुवार देर रात दो मंजिला स्लेटपोश मकान में एकाएक आग भडक़ने से मकान व सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लगने के कारणों का कोई पता नहीं चला है। वहीं, बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत डहणू में गुरुवार रात अग्निकांड में एक गोशाला व रसोई घर जलकर राख हो गया।

घुमारवीं- बिलासपुर में जली गोशालाएं

घुमारवीं। दिवाली की रात घुमारवीं के हरलोग गांव में दो पशुशालाएं और एक रसोई की छत जलकर राख हो गई। यह पशुशालाएं और रसोई की छत नारायण सिंह और निक्का राम की थी। अग्निकांड में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लैहड़ीसरेल के गांव बेपड़ में पशुशाला जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में दस लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गुरुवार रात साढ़े सात बजे मदनलाल, प्रकाश चंद, सुरेंद्र व राजीव की पशुशाला में आग लग गई।

पटाखों से झुलसने से 16 लोग जख्मी

धर्मशाला। दीपावली के शुभ पर्व पर आतिशबाजी के दौरान पटाखों से झुलसने के कारण 16 मामले आए हैं। धर्मशाला अस्पताल में पहुंचे सभी मामले आंशिक रूप से जलने के थे, जिनमें अधिकतर को हल्के उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। धर्मशाला अस्पताल में 12 पुरुष, तीन महिलाएं और एक-दो साल के बच्चे के हल्के रूप से जलने के मामले सामने आए हैं।

गोंदपुर बनेहड़ा में पशुशाला जली

दौलतपुर चौक। क्षेत्र के लोअर बनेहड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से त्रिशला देवी की गोशाला राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। आग के कारण पशुशाला सहित चारा भी जल गया।

हमीरपुर के दुगनेड़ी में दो भाइयों की गोशालाएं राख

दीपावली की रात जहां हमीरपुर जश्न मना रहा था तो वहीं बजूरी पंचायत के दुगनेड़ी गांव में दो भाइयों की पशुशालाएं जल गईं। अचानक ही पशुशालाओं से आग की लपटें उठना शुरू हुई और देखते ही देखते आग का भयानक रूप धारण कर लिया। दोनों पशुशालाएं एक साथ होने के चलते आग की चपेट में आ गईं। आग लगने का पता चलते ही मवेशियों को बाहर निकाला गया, लेकिन अंदर घास होने के चलते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया जिस कारण दोनों गोशालाएं जल उठीं। अग्निकांड में दोनों परिवारों को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...