हिमाचल के अधिकार नहीं रोक सकती केंद्र सरकार

Date:

मुख्यमंत्री सुक्खू का नड्डा पर बड़ा हमला, इंपोर्टेड नेता की सलाह से बचें भाजपा अध्यक्ष
आवाज़ जनादेश/न्यूज़ ब्यूरो शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जेपी नड्डा हिमाचल और उनको लेकर हर मंच से निशाना बना रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता की सलाह पर जेपी नड्डा काम करते हैं। कभी नादौन में ईडी की रेड करवाई जाती है, तो कभी शिमला में कुछ हलचल होती है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा के ऑपरेशन लोटस के बाद प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की सरकार को वापस 40 सीटें दे दी हैं, लेकिन जेपी नड्डा को कांग्रेस से भाजपा में गए इस सलाहकार से बचना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल अपना अधिकार मांग रहा है। इस देश के संघीय ढांचे का हिस्सा हिमाचल प्रदेश भी है। इसलिए हिमाचल को उसका हिस्सा देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हिमाचल की इस डिमांड को जेपी नड्डा खैरात समझ रहे हैं। उन्हें हिमाचल को लेकर अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर से तीन या चार दिन के लिए दिल्ली में डेरा डालने वाले हैं। वह विभिन्न मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर हिमाचल के मामले उठाएंगे और राज्यों को दी जाने वाली मदद के लिए पैरवी करेंगे।

कैबिनेट की बैठक 22 अक्तूबर को

सीएम सुक्खू ने 22 अक्तूबर, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। दीपावली से ठीक पहले हो रही इस बैठक में कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति और ट्रेजरी के कैश फ्लो को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दीपावली पर कर्मचारियों की महंगाई भत्ते और एरियर की मांग पर फैसला लेना है। इस कैबिनेट से पहले सरकारी भर्तियों और भर्ती परीक्षाओं से संबंधित विवादों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक का इंतजार भी युवाओं को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...