200 से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात हजारों लोग होगे शामिल
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
चौपाल उपमंडल के अंतर्गत चूड़धार मंदिर में 10 व 11 अक्टूबर को होने वाले धार्मिक शांत महायज्ञ के लिए प्रशासन व मंदिर कमेटी और आम लोगों की भागीदारी से तैयारियां लगभग पूरी हो गई है । सड़क व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था का सामाधान लोकनिर्माण विभाग द्वारा पुर्ण किया गया है ।सराह से मडांह लानी के बीच अलग अलग जगह पर सड़क के साथ ही लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगभग 1500 से 2000 गाड़ीयों के पार्क करने की व्यवस्था कर ली है।मडांह लानी से चूड़धार जाने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ता है जिसकी दूरी लगभग 6 से 7 किलोमीटर है । मडांह से चूड़धार मंदिर पैदल पहुंचने में लगभग 2 से 03 घंटे का समय लग जाता है । शांत महायज्ञ में खाना बनाने वाले व अन्य काम काज व व्यवस्था करने वाले चौपाल क्षेत्र के लोग 09 अक्टूबर को चूड़धार मंदिर पहुंच जाएंगे, और 12 अक्टूबर तक मंदिर में ही रहेंगे । 10 अक्टूबर को चौपाल, कुपवी व पुलबाह आदि से 11 देवताओं की सोने व चांदी की पालगियों के साथ अलग-अलग जगह से हजारों की संख्या में लोगों देवता महाराज जी के साथ चूड़धार पहुंचेंगे चूड़धार के कालाबाग में देवताओं तथा देवताओं के साथ आए लोगों के लिए टेंट आदि में रहने की व्यवस्था की गई है। 10 अक्टूबर को चूड़धार मंदिर में सात हजार के करीब लोगों के पहुंचने की संभावना है और सूत्रों के अनुसार दूसरे व अंतिम दिन 11 अक्टूबर को शांत महायज्ञ के दौरान 15 हजार के करीब लोगों एकत्रित हो सकते हैं। लेकिन जिला सिरमौर व उत्तराखंड राज्य से कितने लोग अपने आराध्य देव के कार्यक्रम मे शामिल होते हैं, इसकी सही जानकारी नहीं लग पाई है । लेकिन 20 हजार से कम ही लोगों की भीड़ चूड़धार मंदिर में होगी, इससे अधिक नहीं । कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के लिए 200 पुलिस जवानों की जरूरत रहेगी जिसके लिए एसपी शिमला से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है यातायात पार्किंग के लिए कल प्रातः से ही पुलिस की उपस्थिति सराह तथा मडांह लानी में अति आवश्यक है । क्योंकि मंदिर जाने वाले कारदार, पंडित इत्यादि बुधवार से मंदिर जाने शुरू हो जाएंगे और ये लोग अपनी गाड़ीयों को ग़लत जगह पार्क करके 10 व 11 अक्टूबर को अत्यधिक गाड़ियों तथा लोगों की आवाजाही के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं । प्रशासन धारा ने लोगों से अपील की गई है कि अपनी गड़ियों लिए सही जगह का चयन करें तथा कम से कम वाहनों का प्रयोग करें जिससे कि इस महायज्ञ की व्यवस्था में सहयोग मिल सके महायज्ञ के लिए स्थानीय प्रशासन ने चौपाल निर्वाह से श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4:00 बजे से बसों की व्यवस्था भी की गई है इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सहित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।


