3615 पंचायतों में तैयारी प्रदेश को बनाएंगे नशा मुक्त, मनरेगा और स्वच्छता पर भी होगी चर्चा
आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला
प्रदेश में दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा के लिए नौ एजेंडे तय किए हैं। प्रदेश की 3615 पंचायतों में दो अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंचायत प्रतिनिधी भी भाग लेंगे। ग्राम सभा का फाइनल एजेंडा आ गया है, लेकिन इस बार की ग्राम सभा में 1500 के फार्म के सत्यापन का एजेंडा शामिल नहीं किया है। प्रदेश की पंचायतों में दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस समर्थ, वाटरशेड, स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, जन योजना अभियान, मनरेगा, स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति अभियान, एड्स के बारे में जागरूकता अभियान समेत नौ एजेंडे शामिल किए हैं। दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा में पानी के बिलों के अलावा मनरेगा शेल्फ, स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति अभियान और एडस के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभा को लेकर ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला पंचायत अधिकरियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने कहा कि दो अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभा में नौ एजेंडे शामिल किए हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 पंचायत स्तर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान, स्वच्छता मित्रों/ स्वच्छ भारत मिशन के क्षेत्र में योगदान देने वाले अन्य व्यक्तियों का सम्मान शामिल होना चाहिए।
नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता
नशीली दवाओं के दुरुपयोग के संबंध में जागरूकता डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 जिसमें किसी भी कार्य में परिवर्तन तथा अन्य परिवर्तन के लिए वाटरशैड परियोजना क्षेत्रों में डीपीआर में संशोधन। वाटरशैड परियोजना क्षेत्रों में एनआरएम कन्वर्जेंस कार्यों को मनरेगा के साथ शामिल करना। डब्ल्यूएएससीए दो के तहत संबंधित सात ब्लॉकों (भोरंज, नादौन, लंबागांव, बंगाणा, मशोबरा, छोहारा और निरमंड) में जीआईजेड द्वारा तैयार की गई जीआईएस आधारित योजनाओं को मंजूरी शामिल हैं। जन योजना अभियान 2024-25 के तहत संचालित की जाने वाली गतिविधियां तथा वर्ष 2025-26 हेतु विषयगत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने का एजेंडा तय किया है।


