कुल्ल्वी नाटी डालकर वक्फ बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन

Date:

ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग, अवैध मस्जिदों का विरोध

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यरो शिमला

जिला मुख्यालय रामशिला में देवभूमि जागरण मंच और अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा देश में वक्फ बोर्ड को भंग करने तथा अवैध रूप से बन रही मस्जिदों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी किसी अनहोनी की आशंका को लेकर कुल्लू शहर में कड़ी नाकाबंदी की थी। इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि यहां पर कुल्लवी नृत्य किया गया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर विशाल रैली निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रदर्शन करने आए लोग भी झूमते हुए नजर आए।
कुल्लू शहर भी दोपहर तक पूरी तरह से बंद रहा और हजारों लोगों की भीड़ रामशिला अखाड़ा बाजार होती हुई ढालपुर पहुंची, जहां पर उन्होंने डीसी कार्यालय के बाहर भी वक्फ बोर्ड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा सुबह ही धारा 163 पर लगाई गई, लेकिन लोगों की भीड़ इसके बावजूद भी रामशिला में एकत्र हुई और हजारों की संख्या में लोगों ने वक्फ बोर्ड और हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...