इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा मंडी बाईपास पर यातायात

Date:

मंडी शहर को मिलेगी भारी भरकम जाम से निजात
बगला से बाईपास पर डायवर्ट हो जाएगा सारा ट्रैफिक और विंद्रावणी में जाकर निकलेगा

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

मंडी : इस महीने के अंत तक मंडी शहर को भारी भरकम जाम से निजात मिलने वाली है क्योंकि किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत बन रहे मंडी बाईपास पर इस महीने के अंत तक यातायात शुरू कर दिया जाएगा। मंडी बाईपास फोरलेन प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और मात्र 10 प्रतिशत कार्य ही शेष बचा हुआ है। इसमें प्रमुख कार्य चक्कर के पास सुकेती खड्ड पर बन रहे पुल का है। यह पुल बनकर तैयार हो चुका है, जबकि इसकी अप्रोच को बनाने का कार्य चला हुआ है। यह कार्य आने वाले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके अलावा मंडी बाईपास में चार टनलें भी बनाई गई हैं। चारों टनलों का सारा काम पूरा हो चुका है और अब यहां पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा बगला से लेकर विंद्रावणी तक फोरलेन पर टायरिंग और अन्य प्रकार के सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि मंडी बाईपास को इस महीने के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। बीच में बरसात के मौसम के कारण कार्य में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अब इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है।

मंडी बाईपास के शुरू हो जाने से मंडी शहर को भारी भरकम ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। मौजूदा समय में कुल्लू-मनाली या चंडीगढ़ के लिए आने-जाने वाला सारा ट्रैफिक मंडी शहर से होकर गुजरता है, जिस कारण यहां अधिकतर समय जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लेकिन इस बाइपास के बन जाने से यह सारा ट्रैफिक शहर के बाहर से होकर चला जाएगा। इससे शहर में गाडिय़ों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बगला से लेकर विंद्रावणी तक बन रहे मंडी बाईपास के शुरू होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इससे मनाली और चंडीगढ़ की तरफ जाने वालों के समय की बचत होने के साथ ही दूरी भी कम होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...